फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

युवती ने सदमे में आग लागकर दे दी जान

Fri, 17 Jul 2015 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 17 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
शहर के
विज्ञापन
एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को प्यार में धोखा मिला तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई, उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बाद में उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई है। युवती के पिता ने युवक और उसकी मां के विरुद्ध कोतवाली सदर में तहरीर दी है, हालांकि कोतवाल ने तहरीर मिलने से इनकार करते हुए जांच की बात कही है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती का पड़ोस में ही रहने वाले युवक से लगभग एक साल पहले प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक और उसके घर वालों ने लड़की से शादी कर लेने का वादा किया था। परिवार वालों के अनुसार युवती गुरुवार को पड़ोसी के घर गई तो युवक ने कहा कि मां ने मना कर दिया है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकता। विवाह से इनकार पर युवती बेहद परेशान हो गई, गुरुवार रात को उसने खाना भी नहीं खाया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे युवती ने छत पर चढ़कर अपने प्रेमी से बात की और उसके बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के पिता ने युवक और उसकी मां के विरुद्ध तहरीर दी है।
000
युवक और उसकी मां के शादी से इनकार करने पर लड़की के आग ले लेने के कारण मौत होने की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। युवती ने मजिस्ट्रेटी बयान भी दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-दुर्गेश चंद श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed