{"_id":"5a86e53b4f1c1b05738b7b2c","slug":"couple-robbed-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बच्चे के गले पर चाकूू रख बदमाशों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में बच्चे के गले पर चाकूू रख बदमाशों ने दंपति को लूटा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
couple robbed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा से शुक्रवार की सुबह ट्रेन में सवार होकर पत्नी और बच्चे के साथ बहराइच स्थित अपने घर जा रहे दंपति को शस्त्रधारी बदमाशों ने डिब्बे के अंदर दबोच लिया। बदमाशों ने उनके तीन साल के बच्चे के गले पर चाकू रखकर नकदी-गहने आदि लूट लिए। विरोध करने पर युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। शारदा पुल के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर बदमाश ट्रेन से उतरकर भाग निकले। घायल दंपति ने भीरा पुलिस और जीआरपी मैलानी को सूचना दी, इसके बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मेडिकल परीक्षण ही कराया।
बहराइच के थाना रिसिया के गांव सराय टांडा निवासी रामतेज पुत्र परशुराम सिंह थाना भीरा क्षेत्र के गांव सिरूलटांडा निवासी अरविंद सिंह के घर शादी समारोह में आए थे। शुक्रवार को वह पत्नी रीना देवी के साथ अपने घर जाने के लिए सुबह करीब आठ बजे वह भीरा रेलवे स्टेशन से मैलानी से बहराइच जाने वाली यात्री ट्रेन में सवार हुए। उन्होंने बताया कि ट्रेन जैसे ही भीरा से आगे चली तभी डिब्बे में छह हथियारबंद बदमाश चाकू आदि से लैस घुस आए। बदमाशों ने उसके तीन साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर लूटपाट शुरू कर दी। पत्नी की सोने की चेन, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल और उसके पास से सोने की अंगूठी उतरवा ली। दो हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। शारदा पुल के पास ट्रेन धीमी होने पर सभी उतर कर भाग गए।
पीड़ित ने बताया कि डिब्बे में यात्रियों की संख्या करीब छह या सात थी, जिसके कारण वह बदमाशों का विरोध नहीं कर सका। मामले की सूचना उसने भीरा थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने मामला जीआरपी का होना कहकर टरका दिया। मैलानी जीआरपी को भी सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ट्रेन में लूटपाट होने की उन्हें जानकारी नहीं है। मैलानी चौकी पुलिस ने भी इस तरह की कोई सूचना नहीं दी है। यदि पीड़ित थाना पर आता है तो मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- आशीष वर्मा, एसओ जीआरपी थाना लखीमपुर