{"_id":"5a7afd604f1c1b0a7b8b5a10","slug":"couple-dies-as-dumper-hits-bike-two-minors-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, दो बच्चे घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, दो बच्चे घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Feb 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
victim's kin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां थाना क्षेत्र में मोहम्मदी-बरवर मार्ग पर ग्राम शाहपुर जागीर के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं टक्कर मारने के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
बरवर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अधिवक्ता रामसनेही(30) अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड देने बुधवार को दिन में करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी रेखा देवी(27) और दो बच्चों विवेक(3) और अनुज(2) के साथ अपनी ससुराल मूडा बंजरिया जा रहे थे। उनकी बाइक गांव से तीन किमी दूर ही निकली थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामसनेही और रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दोनों बच्चे छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल भिजवाया दिया, जबकि दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जहां शादी को लेकर खुशी का माहौल था, वहां मातम पसर गया है। मृतक के पिता राजकुमार ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
18 को होना था तिलक
मृतक रामसनेही के छोटे भाई रामप्रवेश का तिलक 18 फरवरी और शादी 23 फरवरी को होना तय था। अपने भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर रामसनेही अपनी ससुराल जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। अपने बड़े भाई और भाभी की मौत से रामप्रवेश सुधबुध खो बैठा है। रामसनेही से दो बड़े भाई लालाराम, विमलेश और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार था परिवार
एक बाइक पर दो बच्चों सहित चार लोग सवार थे। चालक रामसनेही ने हेलमेट भी नहीं पहने था, जिससे हादसे ने भयंकर रूप ले लिया।