फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversies over vote Firing in, spread panic

वोट को लेकर हुए विवाद  में फायरिंग, दहशत फैली

Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Controversies over vote Firing in, spread panic
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुईं तस्वीरें 
विज्ञापन

- बसपा के नपा अध्यक्ष प्रत्याशी के पति समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट 

 
मोहल्ला रामनगर में शनिवार की शाम वोट को लेकर अनूप कुमार शुक्ला और रामजी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान रामजी ने लाइसेेंसी बंदूक से उसके भाई पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने अनूप शुक्ला की तहरीर पर रामजी, बसपा प्रत्याशी के पति मोहन बाजपेई और उनके समर्थक के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मोहल्ला रामनगर निवासी अनूप कुमार शुक्ला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि दो दिसंबर की शाम वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच रामजी उनके पास आए और वोट को लेकर विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो पास में खड़े मेरे भाई पवन शुक्ला पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। भाई ने किसी तरह से लुढ़ककर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर बाद मोहन बाजपेई अपने समर्थकों के साथ मौके पर आ गए और उन्हें धमकाते शांत रहने को कहा। आरोप है कि जब उसने पुलिस को कॉल की तो आरोपी मौके से भाग निकले। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित अनूप कुमार शुक्ला की ओर से रामजी, मोहन बाजपेई और उनके समर्थकों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए हैं। उधर, बसपा प्रत्याशी के पति मोहन बाजपेई का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। राजनीतिक विद्वेषवश मामले में उनका नाम लिया गया है, जो पूर्णतया निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed