{"_id":"594d1a9d4f1c1b9b5b8b472c","slug":"compost-home-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद व्यापारी के घर से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रमियाबेहड़ के मजरा लबेदपुर में वृहस्पतिवार रात की वारदात
सवा लाख की नकदी, जेवर और कारतूस भी ले गए
घर से करीब दो सौ मीटर दूर शुक्रवार की सुबह पड़ी मिली रायफल
कोतवाली क्षेत्र के गांव रमियाबेहड़ के मजरा लबेदपुर में वृहस्पतिवार की रात चोर पेड़ के सहारे गांव निवासी खाद व्यापारी के मकान की छत पर आ गए और जीने के सहारे घर में घुस गए। चोर लाइसेंसी रायफल, कारतूस, सवा लाख की नकदी और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोर रायफल घर से करीब दो सौ मीटर दूर फेंक कर अन्य सामान समेत भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव लबेदपुर निवासी खाद व्यापारी पप्पू बरनवाल ने बताया कि वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोर मकान के पास लगे पापुलर के पेड़ के सहारे उसकी छत पर आ गए और जीने के रास्ते घर के अंदर घुस गए। चोरों ने तीन कमरों में रखा सामान खंगाल लिया। सेफ, बक्सा आदि का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे सवा लाख रुपये, चार जोड़ी झुमकी सोने, तीन जोड़ी मांग टीका, चार जोड़ी अंगूठी, दो जोड़ी नथ, दो चेन, चार जोड़ी पायल, छह घड़ी, दो एंड्रायड मोबाइल, लाइसेंसी रायफल, कारतूस समेत करीब चार लाख रुपये का सामान बटोर लिया और फरार हो गए। रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी अचानक आंख खुली तो लघुशंका के लिए उठे। इस दौरान उनकी आंख मेन दरवाजे पर पड़ी तो देखा कि दरवाजा खुला था। इस पर उन्हें आशंका हुई। जब वह एक-एक कर कमरों में गए तो देखा तीनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी और बक्से टूट थे। रायफल और कारतूस भी गायब थे। इस पर उन्होंने घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। गृहस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने रात में ही कोतवाली धौरहरा पुलिस को दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह होने पर ग्रामीणों ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित कांती देवी इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे रायफल पड़ी देखी तो इसकी सूचना पप्पू बरनवाल को दी। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि रायफल उनकी थी। उन्होंने बताया कि नकदी-जेवर के साथ ही चोर सात कारतूस भी अपने साथ ले गए हैं। शुक्रवार की सुबह कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।