{"_id":"58d552614f1c1bac2a1a15f2","slug":"companion-attacking-the-up-100-team-released-two-wounded-including-dowoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 टीम पर हमला कर साथी छुड़ाया, दरोगा समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 टीम पर हमला कर साथी छुड़ाया, दरोगा समेत दो घायल
लखीमपुर, ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ियों के हंगामा करने की सूचना पर गांव पहुंची थी टीम
पुलिस का आरोप वाहन में भी आग लगाने की हुई कोशिश
ढखेरवा चौकी के गांव गौरिया में मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ा ले गए। हमलावरों की हाथापाई से दरोगा और एक सिपाही मामूली रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस वाहन को जलाने का भी प्रयास किया। यूपी 100 वाहन प्रभारी की तहरीर पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि गौरिया निवासी उमेश गुप्ता ने यूपी 100 पर सूचना दी थी कि रामलखन, विक्रम, धीरज, विष्णु शराब के नशे में धुत होकर मारपीट व गालीगलौज कर रहे थे। मौके पर पहुंची यूपी 100 टीम ने नशेड़ियों को समझाकर मामले को शांत करा दिया और वापस लौट आई। करीब एक घंटे बाद फिर रामबहादुर गुप्ता और रामदुलारी ने फिर मारपीट की सूचना दी। जिस पर दरोगा एके सिंह, सिपाही धीरज शुक्ला और पवन कुमार के साथ जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी उमेश गुप्ता के घर की घेराबंदी कर विपक्षी गालीगलौज कर रहे थे। पुलिस टीम ने रामलखन और विक्रम को हिरासत में ले लिया और जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ाई कि अन्य आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम की पिटाई कर दी, जिससे दरोगा एके सिंह के दाएं पैर में और सिपाही पवन कुमार के अंगुठे में चोट लगी। हमलावर रामलखन को छुड़ाकर भाग निकले। यूपी 100 प्रभारी एके सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ थाना निघासन पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन