फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Come out to the gate of the prison bars, police arrested the gang chorni

जेल गेट से महिला चोरों का गिरोह पकड़ा

Fri, 03 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Come out to the gate of the prison bars, police arrested the gang chorni
चोरनी गिरोह पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
जमानत होने की जानकारी हुई तो हरकत में आई पुलिस 
विज्ञापन

गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर किया गिरफ्तार 

अंतरजनपदीय चोरनी गिरोह के जमानत पर छूटने की जब सदर कोतवाली पुलिस को भनक लगी तो उसने गुरुवार की शाम आनन-फानन में गिरोह की सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर जेल के बाहर पुलिस तैनात कर दी। किन्ही कारणोंवश रात में जेल से आरोपी महिलाओं की रिहाई नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह जब महिलाएं जेल से बाहर आईं तो पुलिस ने सभी को दबोच लिया और कोतवाली ले आई।

बतादें कि पुलिस ने 24 दिसंबर को अंतरजनपदीय ठग गिरोह की आठ महिलाओं और वैन चालक को उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह वैन में सवार होकर शाहजहांपुर की ओर से लखीमपुर की तरफ आ रहीं थीं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से बड़ी संख्या में जेवर बरामद किए थे। पुलिस का कहना था कि ये महिलाएं नकाब पहनकर सराफ की दुकानों से जेवर चोरी कर फरार हो जाती थीं। 25 दिंसबर को सभी आरोपी महिलाओं और वैन चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और चालान कर दिया था। इसी बीच एक आरोपी महिला की जमानत हो गई और वह रिहा होकर जेल से चली गई। गुरुवार को पुलिस को आरोपियों की जमानत होने की जानकारी हुई तो पुलिस ने आनन-फानन में सभी महिलाओं के खिलाफ गैंगेस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर ली और जेल गेट पर सिविल ड्रेस में फोर्स तैनात कर दी, लेकिन जेल प्रशासन ने कागजों में कमी होने के कारण रिहाई नहीं की। शुक्रवार की सुबह जब महिलाएं रिहा हुईं तो पुलिस ने एक-एक कर सभी सातों महिलाओं को हिरासत में ले लिया और महिला थाना भेज दिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की अभी लिखापढ़ी नहीं की गई है। सभी महिलाओं का शनिवार को चालान भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed