फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Collision of car and tractor, three injured

कार और ट्रैक्टर की टक्कर, तीन घायल

Fri, 10 Apr 2015 07:47 PM IST
अमीरनगर।
अमीरनगर। Updated Fri, 10 Apr 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
Collision of car and tractor, three injured
 मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर कार और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, जबकि कार सड़क किनारे पेड़ में घुस गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें छुट्टी देदी गई।
विज्ञापन

अमीरनगर चौकी क्षेत्र के गांव बरेठी निवासी सरदार अवतार सिंह (42) अपने पिता संतोष सिंह तथा पुत्र गुरप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे कार से लखीमपुर की ओर जा रहे थे तभी कुंभी चीनी मिल से गन्ना तुलवाकर आ रहे ट्रैक्टर डनलप से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और कार की गति तेज होने के कारण वह एक पेड़ में घुस गई। कार में एअर ब्लेडर की वजह से चालक सहित तीनों लोगों के मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कल्लू सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed