फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Co-operative committee president knives, injures

सहकारी समिति अध्यक्ष को चाकू मारा, घायल 

Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
लखीमपुर, ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Co-operative committee president knives, injures
सहकारी समिति अध्यक्ष को चाकू मारा, घायल  - फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड विभाग के जवान भी हैं समिति अध्यक्ष
विज्ञापन

कॉलेज में ड्यूटी के दौरान अज्ञात लोगों ने किया हमला 

 परीक्षा केंद्र पर पेपरों की रखवाली कर रहे थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष और होमगार्ड 55 वर्षीय रामचंद्र सिंह पर तीन अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार की रात हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया और पिटाई कर चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

थाना नीमगांव के गांव बहादुर पुलिस निवासी होमगार्ड रामचंद्र सिंह भूलनपुर किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। उनकी ड्यूटी पेपरों की सुरक्षा के लिए भूलनपुर स्थित एपीएस इंटर कॉलेज में लगाई गई है। बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी पर थे। घायल होमगार्ड ने बताया कि रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावर कॉलेज की दीवार कूदकर घुस आए। किसी के कूदकर आने की आहट होने पर उन्होंने आवाज लगाई, इसी बीच नकाब पहने तीन लोगों ने उसे दबोच लिया। एक हमलावर के हाथ में चाकू था। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा डाल दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच दोनों में गुत्थमगुत्था हो गई। इस दौरान वह बेहोश हो गया। करीब पौन घंटे बाद जब उसे होश आया तो देखा उसके चेहरे पर घाव थे और खून निकल रहा था। उन्होंने हमलावरों पर चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना की सूचना बेहजम चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस होमगार्ड को बेहजम सीएचसी लाई, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमलावरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ नीमगांव आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल होमगार्ड की ओर से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed