{"_id":"5981d5354f1c1b24088b4ee1","slug":"chowki-charge-was-removed-after-theft-loot-not-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी, लूट का खुलासा नहीं होने पर चौकी प्रभारी हटाए गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी, लूट का खुलासा नहीं होने पर चौकी प्रभारी हटाए गए
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां कोतवाली पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर क्षेत्र में हुईं चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा न होने के कारण चौकी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को हटा दिया गया है। इन्हें चौकी प्रभारी शारदानगर भेजा गया है। 25 जुलाई की रात को ग्राम नेवली निवासी उमेश कुमार दीक्षित के घर में घुसकर चोर चालीस हजार रुपये नकद, सोने तथा चांदी सहित दस लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन खुलासा न कर सकी। 25 जुलाई को नेवली गांव के निकट से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश बर्फ विक्रेता हरिहरपुर कोतवाली निवासी सलीम से ग्यारह सौ रुपये नकद और एक मोबाइल लूट ले गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।
26 जुलाई की शाम लगभग चार बजे बाइक सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने ग्राम गोना के निकट मुड़िया चूणामणि निवासी वाजिद की बाइक लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने लूट की घटना चोरी में दर्ज की। पुलिस ने अभी तक किसी घटना का खुलासा नहीं किया। भुक्तभोगी उमेश कुमार दीक्षित का कहना है चोरी की बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई। बताया जाता है कि घटना का राजफाश न होने के कारण चौकी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को हटाकर उपनिरीक्षक मनोज सिंह को पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चोरी और लूट की घटनाओं का राजफाश करना उनके लिए चुनौती पूर्ण होगा।