फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chowki charge was removed after theft, loot not disclosed

चोरी, लूट का खुलासा नहीं होने पर चौकी प्रभारी हटाए गए  

Wed, 02 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज। Updated Wed, 02 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chowki charge was removed after theft, loot not disclosed
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पसगवां कोतवाली पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर क्षेत्र में हुईं चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा न होने के कारण चौकी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को हटा दिया गया है। इन्हें चौकी प्रभारी शारदानगर भेजा गया है। 25 जुलाई की रात को ग्राम नेवली निवासी उमेश कुमार दीक्षित के घर में घुसकर चोर चालीस हजार रुपये नकद, सोने तथा चांदी सहित दस लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन खुलासा न कर सकी। 25 जुलाई को नेवली गांव के निकट से दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश बर्फ विक्रेता हरिहरपुर कोतवाली निवासी सलीम से ग्यारह सौ रुपये नकद और एक मोबाइल लूट ले गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की । 
विज्ञापन

26 जुलाई की शाम लगभग चार बजे बाइक सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने ग्राम गोना के निकट मुड़िया चूणामणि निवासी वाजिद की बाइक लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने लूट की घटना चोरी में दर्ज की। पुलिस ने अभी तक किसी घटना का खुलासा नहीं किया। भुक्तभोगी उमेश कुमार दीक्षित का कहना है चोरी की बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं गई। बताया जाता है कि घटना का राजफाश न होने के कारण चौकी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह को हटाकर उपनिरीक्षक मनोज सिंह को पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चोरी और लूट की घटनाओं का राजफाश करना उनके लिए चुनौती पूर्ण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed