{"_id":"fb503c32cf946358d71860ba4a5f8295","slug":"chori-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर लाखों ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़कर लाखों ले गए चोर
पलियाकलां
Updated Sat, 20 Dec 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में बदमाशों के आगे पुलिस पस्त नजर आ रही है। शुक्रवार की रात मोहल्ला टेहरा में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर गृहस्वामी और किराएदार का लाखों को सामान चोरी कर लिया, जबकि पुलिस चौकी के पास रह रहे पत्रकार के मकान पर रात को ही बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोला। गनीमत रही कि दरवाजा टूटने से पहले जाग हो गई, जिससे बदमाशों को भागना पड़ा।
पलिया पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पलिया-भीरा मार्ग के पास स्थित पत्रकार हरीश श्रीवास्तव के घर और दफ्तर में रात करीब 1.20 बजे असलहाधारी आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। पड़ोस के मंदिर से तीन बदमाश छत पर चढ़ गए और नीचे आने के लिए दरवाजा तोड़ने लगे। दरवाजा नहीं टूटा तो वह नीचे आ गए और अन्य साथियों के साथ मुख्य दरवाजे को तोड़ने लगे। खटपट से श्रीवास्तव की आंख खुल गई और उन्होंने बदमाशों को भीतर से ही ललकारा। इसके बाद उन्होंने पुलिस और अपने भाई को मोबाइल पर जानकारी देकर बुला लिया। गृहस्वामी को शोर मचाने और मोबाइल पर बात करते सुनकर बदमाश भाग निकले। बकौल श्रीवास्तव, बदमाश बाद में रेलवे नाले के पार खड़े होकर गाली-गलौज करते रहे। इस पर लोगों ने बदमाशों पर्र इंट चलाई, जिसके बाद ही वह वहां से भागे। मामले में पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जबरन घर में घुसने और गाली गलौज, धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया किया है।
दूसरी घटना नगर के मोहल्ला टेहरा निवासी विजयपाल घर में घटी। विजयपाल दिल्ली गए हुए हैं और उनके किराएदार साईं मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद भी घर में नहीं थे। इसपर बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, बिस्तर आदि एक पिकअप वाहन में भर लिया और भाग गए। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह पुजारी को घर आने पर हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।