{"_id":"595110994f1c1b8d5a8b4c57","slug":"children-shot-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चली गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में चली गोली, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरिया में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चली गोली से एक पक्ष के बन्ने खां और दूसरे पक्ष के मुन्ना घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव देवरिया निवासी नवीशेर की पत्नी हसीना ने बताया कि रविवार की शाम बच्चों में आपसी विवाद हो गया था। इससे नाराज गांव के लड्डन अपने भाई नन्हे खां की बंदूक लेकर पांच अन्य साथियों के साथ उसके घर शाम करीब छह बजे घुस आए और उसकी बहू को पकड़कर खींचने लगे। इसी दौरान लड्डन ने बंदूक से फायर कर दिया, जिससे गोली उसके पुत्र बन्ने खां के सीने में जा लगी। गोली लगने से बन्ने खां लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। उधर गोली लगने से दूसरे पक्ष का 26 वर्षीय मुन्ना भी घायल हुआ है। गोलीबारी होने की सूचना यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लाकर सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जब यहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। उधर दूसरे पक्ष के घायल मुन्ना के घर वालों का आरोप है कि दूसरे पक्ष में चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर मुन्ना को गोली मारी है। पुलिस ने हसीना की तहरीर पर गांव के लड्डन खां, नन्हे खां, बौरा, मुन्ना, पप्पू खां और रिजवान के खिलाफ धारा जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया अभी दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।