फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chandrapura missing from the first time out of three teens

चंदपुरा से घूमने निकले तीन किशोर लापता

Sun, 24 Jan 2016 05:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Jan 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Chandrapura missing from the first time out of three teens
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी तीन किशोर शनिवार की शाम घूमने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे। एक किशोर के पास मोबाइल भी है, जो स्विच आफ हो चुका है। इससे परेशान परिवार वालों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिर आशंकाओं से परेशान तीनों किशोरवय बच्चों के परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। खास बात यह है कि एक किशोर के पास 58 हजार रुपये भी है, जो अपने घर से लेकर गया है।
विज्ञापन

चंदपुरा गांव निवासी रामजीवन वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र अनुज वर्मा शहर के स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र हैै, जो गांव के ही दो दोस्तों मोहित पुत्र विनोद कुमार और गोलू पुत्र जयपाल सिंह के साथ शनिवार की शाम करीब चार बजे घूमने के लिए निकला था। मोहित और गोलू बांसखेड़ा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र हैं। देरशाम तक जब अनुज घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता हुई और अनुज के मोबाइल पर फोन मिलाया, तो बंद मिला। इस पर परिवार वाले परेशान हो गए और उसके दोस्तों मोहित और गोलू के घर जाकर जानकारी की तो पता चला कि वह दोनों भी नहीं लौटे। इसके बाद तीनों किशोरों के परिवार वाले अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में पता करने लगे, लेकिन कोई सुराग न मिलने से परिवार वाले परेशान हो गए। आशंकाओं से घिरे परिवार वाले रविवार को एलआरपी चौकी पहुंचे और मामले की तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एलआरपी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह का कहना है कि इस संबंध में मामला संज्ञान में है और गांव जाकर पड़ताल की गई है। एक किशोर अपने घर से 58 हजार रुपये लेकर दो दोस्तों के साथ कहीं निकला है, जिससे घूमने के लिए जाने का अनुमान हैै। तीनों किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दूसरे को देने के लिए रखे थे रुपये
चंदपुरा निवासी रामजीवन वर्मा का पुत्र अनुज घर में रखे करीब 58 हजार रुपये भी ले गया है, जिसकी जानकारी बाद में परिवार वालों को हुई। रामजीवन ने बताया कि रुपये बैंक से निकाले थे, जो किसी को देने थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed