{"_id":"69049672cd8ae8bfca001af9239289c0","slug":"chandnchauki-police-station-in-charge-line-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदनचौकी कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदनचौकी कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर
पलियाकलां
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में थारू कार्यक्रम के दौरान हंगामे और खदेड़ने में जख्मी हुए लोगों के मामले में डीएम के निर्देश पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी इंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर अब इंस्पेक्टर गुलाब शंकर पांडे को तैनाती की गई है। इधर पुलिस ने पकड़े गए पूर्व पीसीसी सदस्य रिसाल अहमद और उनके भाइयों का पलिया सीएचसी में मेडिकल कराकर चालान भेज दिया है।
सोमवार को रामनगर में द राइजिंग कार्यक्रम के तहत हो रहे एक कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया था जब पूर्व पीसीसी सदस्य रिसाल अहमद और उनके भाइयों के साथ तमाम महिलाएं मोहाना नदी कटान सिलसिले में मिलनी पहुंची थीं। इसमें पुलिस को इन लोगों को खदेड़ना पड़ा। जिसमें कई महिलाएं जख्मी हो गईं थीं। पुलिस ने इस मामले में पूर्व पीसीसी सदस्य और उनके भाई वसीम और शफीक पर अचार संहिता के उल्लंघन, बलवा, मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा आदि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें मौके से पूर्व पीसीसी सदस्य और उनके भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था।
इसी मामले में सोमवार की देर रात डीएम की संस्तुति पर कोतवाली चंदनचौकी प्रभारी इंद्रकुमार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर गुलाब शंकर पांडे की तैनाती की गई है। मंगलवार को पूर्व पीसीसी सदस्य को उनके भाइयों के साथ पलिया सीएचसी लाया गया और यहां मेडिकल के बाद उनका चालान भेज दिया गया। इस दौरान सीएचसी में काफी भीड़ भाड़ रही।