फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Caught arsenal including People in Shantibng invoice

असलहों सहित पकड़े गए लोगों का शांतिभंग में चालान

Wed, 26 Aug 2015 11:26 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Wed, 26 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Caught arsenal including People in Shantibng invoice
नगर के लखीमपुर मार्ग पर एक होटल में दो पक्षों के बीच हुई तनातनी के मामले में असलहों सहित पकड़े गए लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एक पीड़ित की पत्नी ने पुलिस  पर एक नेता के दबाव में फंसाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को लखीमपुर रोड स्थित एक होटल से नगर के मनीष गुप्ता, कैमहरा  के सुधीर वाजपेयी, विजय वाजपेयी, जितेंद्र वाजपेयी और नीमगांव के  करुणाशंकर को तीन रायफल और एक दोनाली बंदूक के साथ और दूसरे पक्ष के हारून  निवासी लखनऊ और नसीर निवासी सीतापुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों पक्षों की व्यावसायिक रंजिश सामने आयी। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों का बुधवार को चालान भेजा, जबकि बरामद लाइसेंसी असलहे जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

पति को साजिशन फंसाने का आरोप
गोला  गोकर्णनाथ। इस मामले में गिरफ्तार मनीष गुप्ता की पत्नी सोनिका ने आरोप लगाया है कि उनके पति प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। वह एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर हैं, उन्होंने एक नेता पर रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। सोनिका का कहना है कि उसके पति जब साथियों को खाना खिलाने ढाबे पर गए थे तो वहां विपक्षी असलहे लेकर आ गए और झगड़ा करने लगे। षड्यंत्र  के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पति व साथियों को लाइसेंसी असलहों के साथ कोतवाली ले आई। दूसरे दिन शांतिभंग की आशंका में  उनका चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी
कोतवाल एके उपाध्याय का कहना है कि पुलिस के मौके पर तत्काल  पहुंचने से एक बड़ी घटना होने से बच गई है। दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भेजा गया है। बरामद असलहों को जब्त कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed