{"_id":"5888d3084f1c1bde3bcf4d06","slug":"cash-jewelery-robbed-of-millions-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी, जेवर सहित लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी, जेवर सहित लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
robbry
- फोटो : amar ujala
- दस बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक
पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, बोले जांच कर दर्ज करेंगे रिपोर्ट
गांव सहतेपुरवा निवासी लालाराम का घर लुधौरी जंगल के नजदीक हैं। लालाराम ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे बदमाश मेन गेट से उसके घर घुस आए। बदमाशों ने उसकी पत्नी लक्ष्मी तथा पुत्री पिंकी और पुत्र पिंटू को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और तौलिया तथा साड़ी आदि से सभी के एक में ही हाथपांव बांध दिए और सभी की पिटाई की। उसके बाद घर में बनीं मिट्टी की डेहरी आदि खोलकर उसमें रखा राशन, पांच हजार की नकदी, कपड़ा, सोने के कुंडल समेत 50 हजार रुपये का सामान लूट लिया। पूरा घर खंगालने के बाद दूसरे कच्चे घर में बंधे दो बकरे उठाकर फरार हो गए। लालाराम ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब 10 थी। वह लोग काली जॉकेट पहने हुए थे। बदमाशों ने जाते समय पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया तहरीर मिली हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।