फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of murder against two including Security Incharge

सिक्योरिटी इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 12 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Case of murder against two including Security Incharge
बंदूक - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस 
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड संजय यादव हत्याकांड 


खंभारखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के पॉवर प्लांट में मंगलवार की शाम सुरक्षा गार्ड संजय यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुरक्षा इंचार्ज प्रमोद सिंह और सुरक्षा गार्ड अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बरैयापुरवा निवासी संजय यादव एक प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी में गार्ड था। वह बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड के पॉवर प्लांट में तैनात था। मंगलवार की शाम ड्यूटी के दौरान साथी सुरक्षा गार्ड अमर सिंह से किसी बीत को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि अमर सिंह ने रायफल से उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता रामस्वरूप की ओर से सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद सिंह और सुरक्षा गार्ड गनमैन अमर सिंह ( दोनों के नाम-पता अज्ञात) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि करीब चार साल से पुत्र संजय खंभारभेड़ा स्थित बजाज के पॉवर प्लांट में सुरक्षाकर्मी था। दो महीने पहले सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद सिंह और गनमैन अमर सिंह से उसकी कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी दोनों गार्डों ने पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि जिस समय घटना हुई उस समय संजय की मेन गेट पर ड्यूटी थी। प्रमोद सिंह ने सिक्योरिटी चेंबर से पुत्र को बुलाया। उसके पहुंचते ही प्रमोद सिंह के कहने पर अमर सिंह ने रायफल से संजय  को गोली मार दी। इधर पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

 
तहरीर मिलने के 15 घंटे बाद लिखी गई रिपोर्ट 

मृतक सुरक्षा गार्ड संजय यादव के बड़े भाई रामू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लखीमपुर पहुंचे। जिला अस्पताल के बाद रात करीब 10 बजे सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज का नाम तहरीर में शामिल होने के कारण रात में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार की सुबह भी पुलिस ने नाम हटाने का दबाव बनाया, लेकिन जब नाम हटाने से मना किया गया तो पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे रिपोर्ट दर्ज की और उसे तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed