{"_id":"72b226f2348a705639630ca8b8ea90f8","slug":"cameras-at-44-locations-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 44 स्थानों पर लगेंगे कैमरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में 44 स्थानों पर लगेंगे कैमरे
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 22 Mar 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराधों पर शिकंजा कसने और सरकारी कार्यालयों में दलाली रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पहले चरण में 44 स्थानों पर कैमरा लगवाने जा रहा है। इन जगहों में सरकारी दफ्तर, कलक्ट्रेट, जेलगेट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, दीवानी न्यायालय परिसर, छाउछ चौराहा, महेवागंज चौराहा, हमदर्द तिराहा, हीरालाल चौराहा, समेत तमाम प्रमुख स्थान शामिल हैं। कैमरों पर नजर रखने के लिए पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम बनाया गया है और सीओ सिटी इसके प्रभारी बनाए गए हैं।
रविवार को एडीएम हरिकेश चौरसिया ने मुख्य चिकित्या अधीक्षक, एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में कुल चार जगहों पर कैमरे लगाने के लिए स्थान चिंह्नित किए गए हैं। इनमें पर्चा काउंटर, इमरजेंसी के बाहर, मुख्य गेट से अंदर और बाहर जाने वालों के लिए, ब्लड बैंक के पास कैमरा लगाए जाएंगे। एडीएम ने सोमवार तक कैमरा लगवाने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। एडीएम ने बताया कि बाइक चोरी, छेड़छाड़, अराजकतत्वों की पहचान, सरकारी कार्यालयों में दलाली करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने के लिए लगाया जा रहा है।