फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   By the sunny afternoon, the clouds had gathered, standing chilly winds

दोपहर तक खिली धूप, बाद में घिर आए बादल, चली सर्द हवाएं

Wed, 20 Jan 2016 05:00 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 20 Jan 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
By the sunny afternoon, the clouds had gathered, standing chilly winds
मंगलवार रात में हल्की बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया और खिलकर धूप निकली। इसके बावजूद सर्द हवाओं का दौर जारी रहने से गलन बनी रही। आसमान में छिटपुट तैरते बादलों ने कई बार सूरज को अपनी ओट में छिपाया तो कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप से लोग वंचित रहे। अच्छी धूप निकलने से मंगलवार की अपेक्षा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान     07 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को खराब हुए मौसम के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली है लेकिन दोपहर बाद बादल छाने और बूंदाबांदी होने से मौसम फिर बिगड़ गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलते रहने से बढ़ा शीतलहर का प्रकोप बुधवार को कम हो गया। सुबह से खिलकर धूप निकली सर्द हवाओं की रफ्तार भी कम हुई। इससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि दोपहर बाद एक बार फिर बादल छा जाने से मौसम खराब हो गया। दोपहर बाद हवाएं भी सर्द हवाएं भी तेज हो गईं। बुधवार को भी ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर बाद ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

ये शीतलहर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों पर काफी भारी पड़ रही है। बाहर से शहर में काम के लिए आए मजदूर अलाव के सहारे अपना समय काट रहे हैं। रेलवे मालगोदाम के आसपास मजदूर और पल्लेदार कूड़ा करकट बीन कर अलाव जला अपने शरीर को गर्म करने की कोशिश करते दिखाई दिए। शहर में अब तक पर्याप्त अलाव जलाने की व्यवस्था तक नहीं हो पाई है। ठंड न पड़ने से कंबलों का वितरण भी नहीं हुआ था। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। बुधवार को दोपहर बाद बांकेगंज कस्बे और ब्लाक क्षेत्र के सरकारगढ़ समेत कई गावों में सर्द हवाओं और बूंदाबांदी के बीच हल्के ओले भी गिरे। ये बारिश फसलों के लिए सोना साबित हुई है। बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गेहूं के अलावा चना, मसूर, मटर आदि फसलों को खास तौर पर फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed