फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Burglars made millions of goods, including cash, jewelery

चोरों ने उड़ाया नकदी जेवर समेत लाखों का माल  

Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Burglars made millions of goods, including cash, jewelery
चोरी - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीनगर कॉलोनी की घटना, वोट डालने गांव गए थे परिवार के लोग
विज्ञापन

रोशनदान से मकान में घुसे चोर, 

मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बना डाला। रोशनदान से मकान में घुसे चोर नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लोग 15 फरवरी को मकान में ताला डालकर वोट डालने अपने पैतृक गांव गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है।

मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि वह 15 फरवरी को मतदान करने के लिए मकान में ताला डालकर  मितौली क्षेत्र स्थित पैतृक गांव चटौरा परिवार सहित गए थे। मकान की दीवारों में लगे रोशनदानों में ग्रिल नहीं है, जिनके ऊपर पॉलीथीन कील के सहारे लगी है। बुधवार की रात चोर उसी रोशनदान के सहारे घर में घुस आए और अंदर के कमरे में जाकर संदूक, अलमारी खंगालने के बाद छह लाख रुपये के जेवर, 17 हजार नकद, लैपटॉप, कीमती सामान, कपड़े सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। 16 फरवरी की सुबह जब मुहल्ले वालों ने मकान के मुख्य गेट पर ताला और नाले की ओर का दूसरा दरवाजा खुला देखा तो मकान के अंदर गए। कमरे में बिखरा सामान देखकर चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर वह मकान पर पहुंचे और पुलिस घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed