{"_id":"576ec70a4f1c1b625fb4835d","slug":"burglars-made-five-thousand-in-cash-including-a-shipment-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाया पांच हजार की नगदी समेत हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाया पांच हजार की नगदी समेत हजारों का माल
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेहरी शहरी में हुई घटना, एक महीने में चौथी चोरी
मोहल्ला टेहरा शहरी में एक बार फिर से दुस्साहसी चोरों ने एक घर में घुसकर तमाम सामान के साथ ही नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले भी दो दिन पहले मोहल्ला किसान से चोरों ने नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। एक महीने के अंदर लगातार चौथी चोरी से पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
मोहल्ला टेहरा शहरी के ओमप्रकाश के घर चोरों ने भीतर घुसकर बक्से में रखी करीब पांच हजार रुपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ करने के साथ ही कपड़े, दो चांदी के सिक्कों के साथ ही लगभग एक हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। घर में जाग हो जाने से चोर भाग निकले। बता दें कि यह एक महीने में लगातार चौथी चोरी है और इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस से बेखौफ चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले भी मोहल्ला किसान में ही दो बार चोरी हो चुकी है। पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे लोगों में उसके खिलाफ गुस्सा है।