{"_id":"593455414f1c1bac0dbde411","slug":"bride-found-dead-in-suspicious-circumstances-on-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
श्ाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारवाले बता रहे हैं दुर्घटना, माथे पर है चोट का निशान
चीनी मिल के पीछे कुंडा के पास रेलवे लाइन के किनारे एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। विवाहिता के परिवारवाले मौत की वजह दुर्घटना बता रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद लोग दबी जुबान से हत्या की बात कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी विनोद की पत्नी रानी(35) का शव चीनी मिल के पीछे रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना पर चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने झाड़ियों से शव बरामद किया है। शव के माथे पर चोट के गहरे निशान हैं। शव मिलने की खबर से आसपास के मोहल्ले वाले भी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर घटना के बाद मृतका की सास सुनीता ने बताया कि मृतका का मानसिक संतुलन काफी दिनों से खराब था। वह ट्रेन से यहां-वहां जाने की बात करने लगती थी। जबकि मृतका के माता-पिता न होने के बाद उसकी शादी करने वाली निरालानगर निवासी निर्मला ने बताया कि जब भी वो मायके जाने के लिए निकलती थी तो वो उसके घर निरालानगर ही आती थी। चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का लग रहा है आगे पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके अतिरिक्त कुछ लोग दबी जुबान से इस घटना को हत्या बता रहे हैं।