फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Books in junk seller headmaster suspended

कबाड़ में पुस्तकें बेचने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 06 Feb 2015 08:03 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Fri, 06 Feb 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
Books in junk seller headmaster suspended
मोहम्मदी के उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरेना में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नि:शुल्क बंटने आईं पुस्तकें कबाड़ी को बेचने की पुष्टि होने के बाद बीएसए डॉ.ओपी राय ने वहां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आसिफ को निलंबित कर दिया है तथा मामले की जांच बेहजम के बीईओ संजय गुप्ता को सौंपी है।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहम्मदी-पुवायां मार्ग पर दो कबाड़ी पिता-पुत्र को पुलिस ने स्कूली किताबों के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए कबाड़ियों ने इसे स्कूल के हेडमास्टर आसिफ से 600 रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की थी। तहसीलदार मोहम्मदी से मिली जानकारी के बाद बीएसए डॉ. ओपी राय ने एनपीआरसी करुणा सागर से मामले की जांच कराई। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने मगरेना के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आसिफ को विभाग की छवि धूमिल करने, वितरित होने आईं पाठ्य पुस्तकों को अवैध ढंग से बेचने तथा विभाग के आदेशों की अवहेलना करने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए डॉ. ओपी राय ने बेहजम के बीईओ संजय गुप्ता को मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं। उधर पुलिस ने जिन दो पिता-पुत्र को मय स्कूली किताबों के साथ गिरफ्तार किया था, उन्हें गुरुवार रात ग्राम प्रधान निर्मल सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया और शुक्रवार सुबह फिर उन्हें थाने बुला कर बैठा लिया। इस बाबत एसएसआई रामसिंह पवार का कहना है कि अभी तक शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया है हालांकि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने तथा उससे आर्थिक लाभ अर्जित करने का मामला बनता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed