{"_id":"58062fc74f1c1b672c70384c","slug":"blocked-the-road-in-terms-of-police-tightened-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड जाम करने के मामले में पुलिस का कड़ा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोड जाम करने के मामले में पुलिस का कड़ा कदम
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दर्जन से अधिक नामजद और 70 अन्य के खिलाफ मुकदमा
पुलिस द्वारा लगाई सभी धाराएं गंभीर होने से मचा हड़कंप
पलिया भीरा रोड पर एक मार्ग दुर्घटना के बाद जाम लगा कर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद और करीब 70 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें गाली गलौज, धमकी से लेकर तोड़फोड़ और 7 क्रिमनल लॉ एक्ट आदि तमाम गंभीर धाराएं लगाई गईं हैं।
गौरतलब है कि सोमवार की देरशाम पलिया भीरा रोड पर एसबीआई बैंक के पास एक कार की टक्कर से एक महिला जख्मी हो गईं थीं। उनको इलाज के लिए भेज दिया गया था और दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ब्रेकर बनवाए जाने आदि मांगों को लेकर हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया था। जाम के बाद पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को राजी कर जाम खत्म कराया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया और एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर नामजद व 70 अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसओ बृजराज यादव के मुताबिक इसमें कमलेश राय, निर्भय नारायन, परशुराम प्रजापति, मनोज सिंह, रमाशंकर, नरेश शर्मा, व्यास तिवारी, प्रमोद, ओमनाथ त्रिपाठी, शिव प्रसाद, नीरज शुक्ला, मुजीब, श्रीराम, मुरारी, अरविंद वर्मा आदि को नामजद कर 70 अन्य के खिलाफ गाली गलौज, तोड़फोड़ धमकी, घेराबंदी, रोड जाम, समेत 7 क्रिमनल लॉ एक्ट आदि कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन
पलियाकलां। बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड चीनी मिल के मिल कर्मचारी संगठन ने तहसील पहुंचकर चीनी मिल के सामने ब्रेकर बनवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिसमें जल्द से जल्द कालोनी के सामने निकली भीरा रोड पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम शादाब असलम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मिल कालोनी में आवासीय कालोनी होने के साथ ही छोटे बच्चों का स्कूल भी है। इस रोड पर वाहन तेज गति से निकलते हैं और हर हफ्ते तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अभी बीती रात भी दुर्घटना में एक महिला घायल हो गईं थीं। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने रोड जाम कर दिया था। ब्रेकर बनवाए जाने के आश्वासन पर जाम खुल सका था। ज्ञापन में शीघ्र ही ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की गई है जिससे दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो सके। इस दौरान भाकपा माले के कमलेश राय, संजय कुमार, मनोज सिंह, परशुराम, सुभाष चैहान, सुनील मिश्रा, रामनरेश, जयशंकर, राम आसरे, महेंद्र सिंह, ओमनाथ त्रिपाठी, सुनील मंगू सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।