{"_id":"5a69db0a4f1c1b80268b6666","slug":"blast-at-house-of-godavari-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदावरी मेयर के घर पर विस्फोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदावरी मेयर के घर पर विस्फोट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Jan 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाली जिले की गोदावरी नगरपालिका के मेयर के घर में अज्ञात समूह ने प्रेशर कूकर बम से विस्फोट कर दिया, जिससे घर की दीवारों और छत में दरार पड़ गई। बम विस्फोट से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी से 15 किमी दूर स्थित अतरिया में स्थित गोदावरी नगरपालिका के मेयर हरी सिंह साउंद के घर में अज्ञात समूह ने घर के पीछे गड्ढे में एक प्रेशर कूकर बम रख दिया। जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। घर और आसपास के लोग नींद से जाग गए और मेयर के घर पर भीड़ लग गई। बम विस्फोट से घर की दीवारें और छत में कई जगह दरारें पड़ गई है। हालांकि इस बम विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह घटना स्थल पर देखने वालो की खासी भीड़ भाड़ लगी रही। मौके पर पहुंची मालखेती पुलिस थाना के निरीक्षक गणेश बहादुर विष्ट ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर है।
विज्ञापन