{"_id":"5706614f4f1c1b1918c810fb","slug":"bjp-s-anger-burst-shabby-routes-and-performance-juluus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मार्गों पर फूटा भाजपा का गुस्सा, जुलूूस और प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जर्जर मार्गों पर फूटा भाजपा का गुस्सा, जुलूूस और प्रदर्शन
ब्यूरो/पलियाकलां।
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्तों को जल्द बनवाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
सपा सरकार और प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा
दो वर्ष से अधिक समय से पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर बरेली फार्म से बमनगर के बीच रुके सड़क निर्माण को लेकर भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और फिर तहसील में धरना भी दिया। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार को डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
भाजपा पदाधिकारी और सदस्यों ने गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद वे तहसील पहुंचे और यहां धरना दिया। धरनास्थल पर भाजपा नेता ने कहा कि सपा शासन में विकास पटरी से उतर गया है और जनप्रतिनिधि किसी की नहीं सुन रहें उनको विकास कार्यों में दिलचस्पी नहीं है इससे क्षेत्र विकास में पिछड़ता जा रहा है। कहा कि वर्ष 2017 में जनता इसका जवाब देगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तब ही विकास हो सकेगा। धरना प्रदर्शन के बाद उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग की गई। इसके अलावा खुटार से दुधवा तक फोरलेन सड़क निर्माण कराने की आवश्यकता भी जताई गई। ऐसा न होने पर चेतावनी दी गई है कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर वृहद आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह, नगर अध्यक्ष आरडी राय, मां शारदे मंडल अध्यक्ष सतीश चौधरी, महामंत्री शशि शंकर शुक्ला, विक्की शर्मा, केडी सिंघल, दीपू शर्मा, सत्येंद्र राय, कुलदीप कश्यप, विक्की गुप्ता, वसीम खान, शोभित कुमार आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।