फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bira police cover-up in the case of rape charges

रेप के मामले में भीरा पुलिस पर लीपापोती का आरोप

Mon, 14 Sep 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Sep 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Bira police cover-up in the case of rape charges
भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने खेत में दबोचकर रेप किया, जिसमें भीरा पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर इति श्री कर ली। हद तब हो गई, जब पीड़ित के बयान में रेप जैसे संगीन आरोप के बावजूद भीरा पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराना मुनासिब नहीं समझा। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई, जिस पर एसपी ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश भीरा एसओ को दिए हैं।
विज्ञापन

भीरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को शाम चार बजे गांव के पूरब शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी। आरोप है कि तभी पीछे से गांव का ही एक युवक भी खेत में पहुंच गया और किशोरी को दबोच लिया। इस पर किशोरी ने विरोध करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दौड़ाकर उसे खेत में गिरा दिया और मुंह में दुपट्टा ठूंसकर रेप किया। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया। इस दौरान बेहोशी की हालत में किशोरी काफी देर तक खेत में पड़ी रही। घरवालों ने खोजबीन शुरू की, तो उसे खेत में अस्त-व्यस्त हाल में पड़े पाया। घर आने के बाद किशोरी ने घटना के बारे में घर वालों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित का पिता शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी युवक, उसका पिता और परिवार के अन्य सदस्य हमलावर हो गए। पीड़ित पिता ने भीरा पुलिस को रेप की तहरीर दी, तो पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, जानमाल की धमकी, पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। खास बात यह है कि पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। लिहाजा सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी अरविंद सेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर संसुगत धाराओं में मुकदमा तरमीम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed