{"_id":"46258895780baac9d28cab37d458ca44","slug":"bira-kukra-road-was-robbed-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा-कुकरा रोड पर हुई दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीरा-कुकरा रोड पर हुई दिनदहाड़े लूट
बांकेगंज
Updated Mon, 09 Feb 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा-कुकरा रोड पर रविवार दोपहर करीब दो बजे बेखौफ लुटेरों ने तमंचे के बल पर जंगल में बाइक सवार युवक को लूट लिया। लुटेरे युवक की जेब में रखे 500 रुपये और मोबाइल लेकर जंगल के अंदर चले गए। युवक ने इसकी सूचना भीरा थाने में दी है।
पलिया कस्बा के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी विश्वनाथ मिश्र रविवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से भीरा-कुकरा रोड होकर गोला जा रहे थे। इस दौरान भीरा जंगल मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रोक ली। बाइक के रुकते ही लुटेरों ने उनकी तलाशी लेते हुए जेब में रखे 500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
दिनदहाड़े भीरा जंगल में लूट का शिकार हुए विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि इसकी सूचना देने जब वह गोला कोतवाली पहुंचे तो वहां पुलिस ने दूसरे हलके का मामला होने की बात कहकर उन्हें टरका दिया। उन्होंने बताया कि गोला से वापस आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना भीरा थाने में दी है। उधर, इस संबध में एसओ भीरा संजय सिंह ने बताया कि भीरा जंगल के अंदर हुई घटना की सूचना मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।