फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike riders miscreants looted workers

बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर को लूटा

Sat, 30 Jan 2016 07:44 PM IST
अजान।
अजान। Updated Sat, 30 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Bike riders miscreants looted workers
हैदराबाद थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गोला से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर को लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी मूलचन्द्र गोला से मजदूरी कर बड़ी नहर के रास्ते अपने गांव जा रहा था। भरतपुर खरगापुर मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने रोककर शस्त्रों के बल पर मूलचन्द्र से 300 रुपये, मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के गांव का ही टीकाराम भी पीछे आ रहा था, साथी को लुटता देख वापस मझिगवां पुल पर पहुंचा और शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लूटेरे खुद को घिरता देख बाइक छोड़ कर गन्ने के खेत मे घुस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो के साथ मिलकर तलाश की। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि बरामद बाइक के नंबर के आधार पर आरटीओ आफिस से बाइक मालिक का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ित ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed