{"_id":"582a0a224f1c1b58368fe54e","slug":"bike-rider-truck-crushed-sugarcane-brother-in-law-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने भरे ट्रक से कुचल कर बाइक सवार साले-बहनोई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने भरे ट्रक से कुचल कर बाइक सवार साले-बहनोई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ-गुलरिया।
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
भीरा राजमार्ग पर मूसेपुर गांव के पास हुआ हादसा
हादसे में शिकार हुआ गोला का युवक, दूसरा उसका साला
लखीमपुर-भीरा स्टेट हाईवे पर मूसेपुर गांव के पास गन्ना भरे ट्रक से कुचलकर कर बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। मरने वालों के पास मिले पहचान पत्र पर गोला थाना क्षेत्र के अलियापुर, तिनावां गांव का नाम पड़ा था, देर रात को दोनों की पहचान साले-बहनोई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो शवों और ट्रक को कब्जे में लिया है।
घटना करीब शाम साढ़े छह बजे की है। भीरा रोड के मूसेपुर गांव के पास गुलरिया चीनी मिल आ रहे एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग ट्रक के नीचे आ गए। हादसा इतना भयानक था, कि मरने वालों की पहचान मुश्किल थी। ट्रक के नीचे पड़े शवों के पास मिले आईडी पर जितेंद्र पुत्र रामकिशोर निवासी तिनावां, (अलियापुर, मूड़ा सवारान) थाना गोला लिखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घर वालों को खबर दी। हादसे में शिकार दूसरा युवक जितेंद्र का साला है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बिजुआ अजय शर्मा ने शवों को ट्रक के नीचे से निकलवाया और ट्रक व शव को कब्जे में ले लिया। करीब एक घंटे बाद बड़े वाहनों के लिए मार्ग चालू कर दिया गया। तिनावां प्रधान पंकज ने बताया कि जितेंद्र रविवार को भैयादूज लेकर अपनी बाइक से ससुराल देवरिया रड़ा निवासी रामनरेश के घर आया था। दोनों साले बहनोई पड़रिया बाजार से सब्जी लेकर वापस रड़ा जा रहे थे। तभी मूसेपुर के पास हादसे में उनकी बाइक ट्रक के नीचे आ गई।