फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike rider robbed of 49 thousand rupees with husband wife

बाइक सवार लुटेरों ने पति पत्नी से लूटे 49 हजार  

Sat, 06 May 2017 11:47 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Sat, 06 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider robbed of 49 thousand rupees with husband wife
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

विज्ञापन
   
 
विरोध करने पर की पति की पिटाई, छीना झपटी में एक लुटेरे की शर्ट और बनियान आई हाथ  
       
पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर करीब चार दिन पहले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की पिटाई कर हुई लूट के मामले में पुलिस अभी ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बाइक सवार लुटेरों ने उनसे 49 हजार रुपए की लूट की थी और इस दौरान छीना झपटी में पीड़ित के हाथ में एक लुटेरे की शर्ट और बनियान फट कर आ गई थी। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया था।       
बेखौफ दो बाईक सवार लुटेरों ने चार दिन पहले कस्बे की पंजाब नेशनल  बैंक से 49 हजार की रकम निकालकर ले जा रहे कोठिया निवासी अवधराम और उसकी पत्नी अनीता को गांव से पहले ही एक चकरोड पर बल्लीपुर का पता पूछने के लिए रोका था। आरोप है कि लुटेरों ने उनको डंडों से पीटना शुरू कर जेब में रखी रकम छीनना शुरू कर दिया। इस दौरान अवधराम की पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। लुटेरों ने अवधराम को पीटकर उसकी जेब में रखी 49 हजार की नकदी छीन ली। अवधराम ने उसके छिनने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और बाइक से भाग रहे लुटेरों को गिरा कर एक लुटेरे की शर्ट पकड़ ली। जिससे लुटेरों ने उसकी खूब पिटाई की लेकिन उसने लुटेरे शर्ट नहीं छोड़ी और वह बनियान फटकर उसके हाथों में ही रह गई और लुटेरे भागने में कामयाब रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने केवल मौका मुआयना कर अपने काम से इतिश्री कर ली। पीड़ित न से कोई तहरीर ली और न ही अभी तक मुकदमा ही लिखा। बताया गया है कि पिटे अवधराम को इलाज के लिए भी नहीं ले जाया गया।       
विज्ञापन

  
 मामले की जांच चल रही है पूरी होते ही कार्रवाई की जाएगी। अजय शर्मा  चौकी इंचार्ज मझगईं      

कहां से देगा अन्य साथियों को रकम      
लुटेरों का शिकार हुआ अवधराम चार छोटे बच्चे व पत्नी अनीता के साथ कोठिया में एक झोपड़ी में रहता है। उसके पास जमीन भी नहीं है। बेहद गरीबी के चलते वह कुछ लोगों को लेकर हरियाणा काम करने गया था। कुछ माह काम करके सभी वहां से आए थे। कमाया गया रुपया उसकी पत्नी अनीता के खाते में आया था। बताया गया है कि वह 49 हजार रुपए की रकम बाकी साथियों को देने के लिए बैंक से लाया था। जो गांव पहुंचने से पहले ही लूट गई । अब उसके साथी उससे अपनी रकम की मांग कर रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed