फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike mechanic and two people looting houses

बाइक मिस्त्री समेत दो लोगों को घरों में लूटपाट

Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। 
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।  Updated Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike mechanic and two people looting houses
लूट - फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों को बांधकर पीटा, नकदी-जेवर लूटे 
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट 


बदमाश बुधवार की रात कस्बे के मोहल्ला गौतम बुद्धपुरम के दो घरों में घुस गए और परिवार वालों को बांधकर पिटाई की। हालांकि एक घर में बदमाशों के हाथ कोई सामान नहीं मिला, लेकिन बाइक मिस्त्री के घर से 20 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख के जेवर लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

कस्बा निवासी बाइक मिस्त्री मुकेश ने बताया कि उसके बड़े भाई स्वर्गीय राजेंद्र शाक्य का घर गौतमबुद्ध पुरम में बाहर पूरब की तरफ है। उसकी भाभी रामगुनी किसी काम से अपने मायके गईं थीं। बुधवार रात भतीजा आशीष और विपिन कमरे के अंदर सो रहे थे। मुकेश का मंझला भाई राकेश रामगुनी के घर के बाहर सो रहा था। रात्रि करीब एक बजे आधा दर्जन बदमाश घर में घुस आए और बाहर सो रहे राकेश की जमकर पिटाई कर दी और घर के अंदर ले जाकर कमरे का गेट खुलवाया। उसके बाद वे कमरे में घुस गए और आशीष तथा विपिन को गन प्वाइंट पर लेकर पूरा घर खंगाल डाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस पर बदमाश सिर्फ एक मोबाइल लेकर चले गए। इसके बाद बदमाश रामगुनी के देवर बाइक मिस्त्री मुकेश के घर दीवार फांदकर घुस गए और मेनगेट खोल दिया, जिससे अन्य बदमाश भी घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने मुकेश की पिटाई करने के बाद उसके सिर पर कपड़ा डाल दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। उसकी पत्नी सुषमा, पुत्री इशका को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और घर खंगाल डाला। बदमाश यहां से 20 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, पायल, दो कंगन समेत करीब एक लाख का सामान लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed