{"_id":"62587a498e7ce8daf3cd28ad0cc36fd5","slug":"bike-crashed-into-trees-young-man-killed-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, युवक की जान गई, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पेड़ से टकराई, युवक की जान गई, एक घायल
बांकेगंज
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला-बांकेगंज रोड पर निपनियां मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए गोला सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित करते हुए गंभीर तरीके से घायल आदेश को जिला चिकित्सालय लखीमपुर भेज दिया।
निकटवर्ती गांव अन्नापुर निवासी 25 वर्षीय पंकज रविवार सवेरे नौ बजे अपने रिश्तेदार हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुरैया निवासी 25 वर्षीय आदेश पुत्र बनवारी लाल को बाइक के पीछे बैठा कर बांकेगंज मार्केट आ रहा था। इस दौरान गांव निपनियां मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे लगे बेरी पेड़ से टकरा गई। पेड़ से बाइक टकराते ही दोनों गंभीर घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े। इसमें पंकज के सिर और आदेश के पैर एवं पेट में गंभीर चोट आई। बीडीसी मेंबर शेर सिंह और ग्रंट नंबर 10 के ब्रजकिशोर मिश्र ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सड़क पर घायल पड़े युवकों को इलाज के लिए गोला सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल आदेश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली।