फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike crashed into a tree, a death, two injured

पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल 

Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन।
अमर उजाला ब्यूरो  खीरी टाउन। Updated Tue, 28 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree, a death, two injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
अंधे मोड़ पर ड्रिपल राइडिंग में हुआ हादसा
विज्ञापन

बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक

तिलक समारोह से वापस आ रही बाइक खीरी थाने के आगे अंधे मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
गांव मरखापुर निवासी 35 वर्षीय सुरेश राजपूत अपने साथी कलेक्टर और छुटकन्ने के साथ सदर कोतवाली के गांव भंसड़िया में एक तिलक समारोह में गए थे। सोमवार की देर शाम वापस आते समय उनकी बाइक अंधी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। तीनों लोग हेलमेट भी नहीं लगाए थे। हादसे में सुरेश राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे कलेक्टर और छुटकन्ने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


भट्टे के पास अंधा मोड़ बना दुर्घटना प्वाइंट 
लखीमपुर-लहरपुर मार्ग पर एक भट्टे के निकट तीव्र मोड़ है। जहां पर ब्रेकर भी नहीं है, जिससे गाड़ियां तेज रफ्तार से निकलती हैं। आए दिन इस मोड़ पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पूर्व भी एक बाइक टेंपो से टकरा गई थी, जिसमें बाइक चालक के दोनों पैर और हाथ टूट गए थे। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-टॉली से कुचलकर छात्रा की जान गई
ईसानगर। खमरिया कसबे में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार वीरसिंहपुर निवासी 20 वर्षीय सोनिका घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। 

ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव वीरसिंहपुर निवासी कोमल प्रसाद वर्मा की पुत्री सोनिका वर्मा बीए की छात्रा है। मंगलवार को अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर प्रवेश पत्र लेने गई थी। वापस आते समय खमरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सोनिका ट्रॉली के नीचे आकर घायल हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सोनिका की मौत हो गई। कोमल प्रसाद को भी मामूली चोट आयी है। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed