फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike bus collision The death of two young men riding

बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 08 Jan 2016 07:12 PM IST
महेवागंज/सुंदरवल
महेवागंज/सुंदरवल Updated Fri, 08 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bike bus collision The death of two young men riding
तेज रफ्तार बस ने शुक्रवार को सुंदरवल चौराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य बाइक सवार युवक दूसरी बस की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। पुलिस ने बस को चालक सहित कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना गोला क्षेत्र के ग्राम कुशमौरी निवासी बिंद्रा प्रसाद के पुत्र विजय प्रकाश (35) अपनी रिश्तेदारी में भीरा थाना क्षेत्र के गांव मलूकापुर निवासी शिवभगवान के यहां गए थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 8.30 बजे शिवभगवान के पुत्र रामसूरत (23) के साथ बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। सुंदरवल कस्बे में स्टेट बैंक के पास इनकी बाइक पलिया की ओर जा रही निजी बस से टकरा गई, इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस को लेकर लखीमपुर की ओर भागा। सुंदरवल पुलिस ने शहर की आउटर महेवागंज चौकी पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के  बाद चौराहे पर भीड़ देख लखीमपुर जा रही एक अन्य बस का चालक अनहोनी की आशंका से बचने के लिए बस को बैक करने लगा। इसी दौरान बस का पिछला हिस्सा लगने से जोधपुर निवासी बाइक चालक रजवान (22) चोटिल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुंदरवल पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के थोड़ी देर बाद छोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पेनाल्टी से बचने को देते हैं रफ्तार
लखीमपुर-पलिया मार्ग पर निजी ट्रांसपोर्ट यूनियन की बसों का राज चलता है। इनके अपने नियम-कानून हैं। बताते हैं कि निर्धारित समय में देरी होने पर बस चालक को 30 रुपये प्रति मिनट का जुर्माना भरना पड़ता है। यूनियन से जुड़े लोगों की माने तो चार से पांच मिनट की देरी पर पांच सौ रुपये तक का जुर्माना देना पड़ता है। रसीद न कटाने की दशा में अगला नंबर कट होने के चांस रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed