फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Between the village killing , not Came a savior

गांव के बीच हत्या, नहीं आया कोई बचाने वाला

Sun, 01 Nov 2015 07:43 PM IST
फरधान
फरधान Updated Sun, 01 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Between the village killing , not Came a savior
गांव बरखेरवा निवासी सुशीला देवी (54) की हत्या घर के बाहर ही गांव के बीच में कर दी गई। एक दो नहीं कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर उसको मार डाला गया। घटना सुबह नौ बजे के करीब होने के कारण ग्रामीणों ने कत्ल होते देखा होगा लेकिन किसी ने भी न तो उसे बचाने की हिम्मत दिखाई और न ही हत्यारों को पकड़ने की। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ हत्यारे आलाकत्ल समेत फरार हो गए। पुलिस अब टीम बनाकर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव बरखेरवा में रोज की तरह चहल-पहल थी, लेकिन सुबह नौ बजे देवर और भतीजों के हाथों सुशीला देवी की हत्या को अंजाम दिए जाने की घटना से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी ने भी कुछ भी नहीं बताया। पुलिस को एक ने बताया कि वह तो खेत पर थे वहीं सामने ही रहने वाले वृद्ध ने बताया कि उन्हें कम दिखाई और सुनाई देता है, इसलिए कुछ भी नहीं जान पाए। इसी तरह ग्रामीणों ने बहाना बनाकर अपना-अपना झाड़ लिया। मौके पर पड़ा खून और मांस के लोथड़े हत्यारों के बेखौफ होने की गवाही दे रहे थे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं रिश्ते के कत्ल
जिले में रिश्ते के कत्ल की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें अपनों ने ही न सिर्फ कत्ल कर दिया बल्कि लोगों ने देखते हुए भी हत्यारों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

04 अक्तूबर: थाना पसगवां के गांव भौनापुर में बूटा सिंह ने अपनी दो बेटियों की जहर देकर हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर जान दी।
25 सितंबर: फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी गुड्डू ने मायके जाने के विवाद में पत्नी शिंकी की बगौड़ी से हत्या कर दी।
18 सितंबर:  ईसानगर के गांव कुर्मियनपुरवा निवासी बदाली ने पत्नी सुदामा की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया।
21 अगस्त: पसगवां के गांव बड़वारी मांग निवासी प्रेमचंद की चचेरे भाइयों ने संपत्ति के लालचर में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed