फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bela village farmer The funeral

बेला गांव में किसान का अंतिम संस्कार

Sun, 10 May 2015 10:50 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Sun, 10 May 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bela village farmer The funeral
पलिया तहसील के बेलागांव में सरकारी और गैर सरकारी कर्ज के बोझ तले दबे किसान रामखिलावन ने जहरीला पदार्थ खाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। शनिवार देर रात जब उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। रविवार की सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें भाजपा नेताओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव बेलाकलां का किसान रामखिलावन (28) बाढ़ से तबाह होने के कारण कर्ज में डूबा था। इसी से परेशान होकर उसने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार सुबह उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णा भईया, विकास गुप्ता, शशिशंकर शुक्ला, पूर्व प्रधान रामस्वरूप, नंदराम राठौर, पंचायत मित्र वीरेंद्र कुमार, गोपाल बिहारी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। रविवार को कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मृत किसान के घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और लोगों में गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से कृषक दुर्घटना के तहत मिलने वाले मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed