{"_id":"cb702481234e12a0374dd5079a18b9e2","slug":"bedtime-at-home-dropped-grenade-rural-scorching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय घर में गिरा हथगोला, ग्रामीण झुलसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते समय घर में गिरा हथगोला, ग्रामीण झुलसा
तिकुनियां
Updated Thu, 19 Mar 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर के ग्राम बरसोला कलां में सोते समय एक ग्रामीण के बिस्तर पर हथगोला गिरने से धमाका हुआ। जिससे बिस्तर में आग लग गई। हथगोले का छर्रा लगने से ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी खुशीराम बुधवार रात में घर के आंगन में बच्चों के साथ सो रहा था। उसके मुताबिक आधी रात के बाद जोरदार आवाज से धमाका होने पर खुशीराम झुलस गया है तथा उसके कंधे पर छर्रा लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान उसने पास में सो रहे बच्चों को किसी तरह अलग किया। तेज धमाके से मोहल्ले के लोग घबराकर जाग गए और खुशीराम का शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर हथगोले का अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार और गांव के लोग काफी दहशत में हैं। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह यादव अभी यह नहीं पता चल पाया है कि हथगोला किसने और क्यों फेंका। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।