फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beating two people Cash and mobile loot

दो लोगों की पिटाई कर नकदी और मोबाइल लूटा  

Sat, 08 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। 
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।  Updated Sat, 08 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
 Beating two people Cash and mobile loot
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नागमणी खरीदने हरियाणा से निघासन आए थे दो व्यक्ति       
विज्ञापन

पहले भी हरियाणा के लोगों से हो चुकी है पांच लाख की लूट


हरियाणा से नागमणी खरीदने आए दो व्यक्तियों से मिर्जागंज के कुछ लोगों ने पिटाई कर दो लाख की नकदी और एक मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा ने छानबीन की, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। करीब एक माह पहले भी लुटेरों ने हरियाणा से आए तीन लोगों से पांच लाख रुपये लूट लिए थे।
हरियाणा निवासी प्रदीप कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ नागमणि लेने पलिया आया था। वहां से कुछ लोगों ने उसे सिसैया क्रेशर बुलाया था। आरोप है कि पहले वह लोग उसे गांव मिर्जागंज ले जाना चाहते थे, लेकिन प्रदीप के मना करने पर वह लोग क्रेशर पर रुक गए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह लोग रकेहटी और सिसैया के बीच पहुंचे। वहां पर बाइक पर सवार तीन लोग आए और पैसे देने की बात करने लगे। मामला संदिग्ध लगने के कारण प्रदीप ने नागमणि लेने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद प्रदीप और उसके साथी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद दो लाख की नकदी और एक मोबाइल लूट लिया। लुटने के बाद दोनों अपने चार पहिया वाहन से थाने पहुंचे। यहां पर हल्का दरोगा ने मौके पर जाकर छानबीन की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। एसओ अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। लूट में मिर्जागंज के लोग शामिल है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed