{"_id":"586a4e824f1c1b015215868e","slug":"beating-the-injured-young-man-the-second-day-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल युवक की दूसरे दिन मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल युवक की दूसरे दिन मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुुर खीरी।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीड़ी न देने पर गांव के ही तीन लोगों पर पिटाई का है आरोप
शाहजहांपुर में था भर्ती, लखनऊ ले जाते समय हुई मौत
बीड़ी देने से इंकार करने पर शनिवार को मारपीट में घायल हुए थाना पसगवां के गांव चक पिहानी निवासी 30 वर्षीय नरायन का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर घर वाले रविवार को उसे लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव चक पिहानी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बड़ा भाई नरायन दिमाग से कमजोर था। गांव का ही एक शराबी किस्म का युवक उससे अक्सर बीड़ी मांगकर पीता था। शनिवार की शाम को कथित युवक ने भाई नारायन से बीड़ी मांगी। भाई ने बीड़ी न होने की बात कह कर देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज कथित आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसका भाई घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण वह थाने न जाकर भाई को लेकर शाहजहांपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की दोपहर बाद नरायन की हालत ज्यादा बिगड़ गई, इस पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वह भाई को लेकर लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में नरायन ने दम तोड़ दिया। उन्होंने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।