फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BDC Mambr beaten by police go ... and he died before the doctor said

बीडीसी मेंबर ने पीटा, डॉक्टर ने कहा पहले थाने जाओ...और वह मर गया

Fri, 18 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 18 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
BDC Mambr beaten by police go ... and he died before the doctor said
भल्लर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का सीएचसी में हंगामा, विधायक ने डॉक्टर को हटाने की मांग की
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया था, फिर भी लौटाया
बीडीसी मेम्बर पर घर में घुसकर बुरी तरह पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कोई भी घायल अस्पताल पहुंचे तो पहले उसका इलाज किया जाए, न कि थाने का कागज मांगा जाए लेकिन एक बीडीसी सदस्य के हाथों बुरी तरह पीटे गए चखरा गांव के 55 साल के एक व्यक्ति को सीएचसी के डॉक्टर ने थाने भेज दिया और वहां तक पहुंचते ही इस व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद हंगामा हुआ। मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है।
बृहस्पतिवार रात बीडीसी सदस्य मौजीलाल और 55 वर्षीय भल्लर के पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। बीडीसी सदस्य पर घर में घुसकर भल्लर की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। घरवालों का कहना है कि रात होने के कारण वह इलाज के लिए नहीं ले गए लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो 108 सेवा की एंबुलेंस को सुबह साढ़े नौ बजे फोन कर बुलाया गया। एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद पहुंची और घायल को निघासन सीएचसी ले गई। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे पर्चा बना लेकिन वहां तैनात डॉक्टर ने इलाज के बजाय घायल के परिजनों को पहले पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। परिवार वाले मिन्नतें करते रहे। इस दौरान डॉक्टर ने 58 मरीज देख लिए लेकिन कराहते भल्लर का इलाज नहीं किया। थक-हार कर परिवार वाले प्रधान की बाइक से भल्लर को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने वहां करीब बीस मिनट पूछताछ की। इस दौरान भल्लर की हालत और खराब हो गई तो पुलिस ने बाइक से ही भल्लर को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने भल्लर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी गांव में हुई तो लोग इकट्टा हो गए और सीएचसी पर प्रदर्शन किया। बाद में सपा विधायक केजी पटेल सीएचसी पहुंचे और डॉक्टर को फटकारा। बातचीत के दौरान डॉक्टर की टिप्पणी पर विधायक नाराज हो गए और उन्होंने सीएमओ को फोन कर डॉक्टर को निलंबित करने की मांग की। सीएमओ अरुण कुमार ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके रावत को सौंपी हैै। उधर, परिवार की तहरीर पर पुलिस ने बीडीसी सदस्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ निघासन मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार भल्लर की मौत फेफड़ों पर चोट लगने से हुई है। बीडीसी सदस्य ने भी बृहस्पतिवार रात मामले में मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed