{"_id":"792b9fbc893c49fd7bb5ecd20ecc3c38","slug":"bath-in-the-pond-drowned-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत
निघासन
Updated Fri, 17 Apr 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। उसके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जाकर किशोर को बाहर निकाला। परिवार वाले उसको निघासन अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
निघासन थाना क्षेत्र के सुक्खनपुरवा मजरा रकेहटी निवासी साबिर अली का 13 वर्षीय पुत्र कयामत अली शुक्रवार दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ गांव के दक्षिण तालाब में नहाने गया था। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय कयामत गहरे पानी में पहुंच जाने से डूब गया। साथियों ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने कयामत को बाहर निकाला। परिवार वाले उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।