फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bagga cement trader in the name of extortion of 20 million sought

सीमेंट व्यापारी से बग्गा के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी

Fri, 12 Feb 2016 07:33 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 12 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bagga cement trader in the name of extortion of 20 million sought
शहर के व्यापारियों में एक बार फिर शातिर अपराधी बग्गा सिंह की दहशत फैल गई है। शुक्रवार को निघासन रोड के सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह के मोबाइल पर लगातार पांच बार फोन कर उनसे बग्गा सिंह के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। बग्गा सिंह के नाम से कई फोन आने के बाद दहशतजदा सीमेंट व्यापारी ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इस बाबत तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव फत्तेपुर निवासी सीमेंट व्यापारी सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर शुक्रवार की सुबह से दोपहर तीन बजे तक पांच बार फोन किया गया। दूसरी तरफ से बोलने वाले व्यक्ति ने अपना नाम बग्गा सिंह बताया और कहा कि खैरीगढ़ जंगल में 20 लाख रुपये की रकम वह तुरंत भिजवा दे। ऐसा न करने पर उसे धमकी दी गई। बग्गा सिंह की धमकी मिलने के बाद से सीमेंट व्यापारी और पूरा परिवार दहशत में है। दोपहर करीब तीन बजे सीमेंट व्यापारी ने कई अन्य व्यापारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और तहरीर दी। बता दें कि करीब एक वर्ष पहले भी बग्गा सिंह और उसके साथी सचिन उर्फ डालू गुप्ता ने शहर के करीब एक दर्जन से अधिक व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी, जिस पर पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया था बल्कि कई व्यापारियों को कई महीने तक पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई थी। अब सीमेंट व्यापारी से रंगदारी मांगने और धमकी देने का एक और मामला सामने आने से व्यापारी समाज में दहशत फैल गई है। इस संबंध में शहर कोतवाल गुलाब शंकर पांडे ने बताया कि सीमेंट व्यापारी की तहरीर पर बग्गा सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed