फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Badagaav been in the shadow of bayonets, kept Tajiye

संगीनों के साए में रहा बड़ागांव, नहीं रखे ताजिये

Wed, 12 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/शारदानगर।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/शारदानगर। Updated Wed, 12 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Badagaav been in the shadow of bayonets, kept Tajiye
बवाल की आशंका - फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस-पीएसी
विज्ञापन

एएसपी ने खुद संभाली एक्शन प्लान की कमान 

पूर्व समझौता न मानने पर अड़े शारदानगर के बड़ागांव के ताजियेदारों ने ताजिये नहीं रखे। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने ताजियेदारों को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। उधर पुरानी परंपरा न तोड़े देने की बात पर भी प्रशासन अडिग रहा। बवाल की आशंका को लेकर अफसर सतर्क रहे। विवादित स्थल पर पीएसी के साथ पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। एसडीएम सदर और सीओ सिटी पूरे दिन डेरा जमाए रहे। वहीं एएसपी ने एक्शन प्लान की बागडोर खुद संभाली। 
कई बैठकों के बाद भी ताजियेदारों के पूर्व समझौता मानने से इंकार करने पर पुलिस ने बवाल की आशंका के चलते एक्शन प्लान तैयार किया था। पुलिस ने विवादित जमीन पर बेरीकेडिंग कर मंगलवार को दो प्लाटून पीएसी के साथ भारी फोर्स को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी। बुधवार की सुबह जिले के कई थानों की फोर्स भी दंगा विरोधी उपकरणों के साथ विवादित स्थल पर पहुंच गई। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर सैमुअल पाल और सीओ सिटी एमपी सिंह भी फायर बिग्रेड के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे, लेकिन जब अफसरों को पता चला कि ताजियेदारों ने ताजिये नहीं रखे, तो उनकी धड़कने तेज हो गईं। अफसरों ने ताजियेदारों से एक बार फिर वार्ता की और पूर्व समझौते के तहत ताजिये निकालने की मान मनौव्वल की, लेकिन ताजियेदार नहीं माने। ताजिये न रखे जाने से गांव में तनाव की स्थित बनी रही। 
विज्ञापन

--
अफवाहों पर पुलिस रही सतर्क 
पुलिस अफवाहों पर सतर्क रही। बुधवार की सुबह से दूसरे गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने, बैठक कर ताजियेदारी करने की रणनीति बनाने, बेरीकेडिंग तोड़ने आदि क अफवाहें शाम तक उड़ती रहीं, लेकिन पुलिस अफवाहों पर सतर्क रही। सीओ सिटी एमपी सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर हरेक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed