फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Azad Hind government supporters clashed with police

आजाद हिंद सरकार समर्थकों से हुई पुलिस की झड़प

Tue, 08 Dec 2015 10:52 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 08 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Azad Hind government supporters clashed with police
वाहनों और लाउडस्पीकर के साथ जुलूस निकाल रहे आजाद हिंद सरकार के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। एसओ ने उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का हवाला देते हुए बताकर रोका था जिस पर कार्यकर्ता भड़क उठे और इससे झड़प हो गई। फिलहाल फोर्स की कमी के चलते पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा
विज्ञापन

करीब  दस वाहनों पर सवार  आजाद हिंद सरकार समर्थक शहर में लाउडस्पीकर के साथ जुलूस निकाल कर प्रचार प्रसार कर रहे थे। पलिया थाने के पास जब उनका जुलूस पहुंचा तो थाना प्रभारी केपी सिंह ने उन्हें रोक लिया और इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। फिर उन्होंने प्रचार को बंद करने को कहा बताते हैं कि इसको लेकर समर्थक भड़क गए और कहा कि वह इस चुनाव को नहीं मानते हैं। जिस पर उनकी थाना प्रभारी से काफी देर झड़प और नोकझोंक हुई।  आजाद हिंद सरकार समर्थकों ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान यहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। चुनाव के चलते फोर्स की भारी कमी को देखते हुए थाना प्रभारी ने अपने कदम  खींच लिए और आजाद हिंद सरकार के सभी समर्थक वहां से आगे निकल लिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed