{"_id":"8d6b5cbb3a8d670d39734225f3e786de","slug":"aunt-cut-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला
फरधान
Updated Sun, 01 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों पर संपत्ति का लालच एक बार फिर भारी पड़ गया। थाना क्षेत्र फरधान में जमीन हड़पने के लालच में भतीजों ने कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी ही बेवा चाची की नृशंस हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा निवासी छेदीलाल की लगभग नौ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी बेवा सुशीला देवी के नाम चार एकड़ जमीन थी। आरोप है कि जमीन हड़पने के लालच में सुशीला देवी के देवर और भतीजे सुशीला देवी की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी डर से सुशीला गांव में ही अपने बहनोई जगदीश अवस्थी के यहां रहती थी और दिन में अपने घर की देखभाल करने आ जाती थी। रोज की तरह रविवार की सुबह भी वह गांव स्थित अपने घर गईं थी। घर की सफाई आदि करने के बाद वह बाहर निकलकर दरवाजे पर ताला लगा रहीं थीं।
इसी दौरान उनके देवर और भतीजों ने उन्हें पकड़ लिया तथा कुल्हाड़ी से सुशीला देवी के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मनोज वाजपेयी निवासी कपरहा थाना हैदराबाद की तहरीर पर मृतका के भतीजे महेंद्र, नरेंद्र और विधिनेश पुत्रगण सरस्वती प्रसाद तथा सरस्वती प्रसाद के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई मनोज वाजपेयी ने पुलिस को बताया है कि सुशीला देवी अपनी जमीन उसे देना चाहती थी जबकि उस जमीन पर उसके भतीजों की नीयत खराब थी। जमीन हड़पने के लालच में उसके देवर और भतीजों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
एसओ, फरधान शिवानंद यादव ने बताया कि मृतक महिला के नाम चार एकड़ जमीन थी इसी के चक्कर में उसी हत्या हुई है। चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।