फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assault complaint So ravaged home

मारपीट की शिकायत की तो उजाड़ दिया घर

Sun, 08 Feb 2015 05:45 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sun, 08 Feb 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
Assault complaint So ravaged home
गांव जगनपुरवा में मारपीट की शिकायत से नाराज लोगों ने एक व्यक्ति का घर उजाड़ दिया। गृहस्वामी ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर 50 हजार नगद समेत करीब दो लाख का सामान उठाकर ले जाने की तहरीर दी तो पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जगनपुरवा निवासी रमेसुर ने बताया कि उसके घर में टटिया लगी थी। टटिया हटाकर उस पर नींव खुदवा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी नींव अपनी जगह में खोदने का आरोप लगाते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। आरोप है कि उसने साथियों के साथ रमेसुर और रामखिलावन की जमकर पिटाई की, जिससे उनका सिर फट गया। वे लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। थाने जाने से नाराज लोग उनके घर में रखे करीब 50 हजार रुपये, सामान उठा ले गए। घर चढ़े छप्पर और टटिया उलट दिए। इतना ही नहीं घर में रखे बर्तन, कपड़ा आदि सामान बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अवधेश, राजू और मनोज के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। एसओ आरके यादव ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद धाराओं में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed