फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apht student case The police empty handed

अपह्त छात्र के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Wed, 19 Aug 2015 10:51 PM IST
रेहरिया खीरी
रेहरिया खीरी Updated Wed, 19 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Apht student case The police empty handed
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया झाला निवासी सिख फार्मर जोगेन्द्र सिंह के 17 वर्षीय बेटे गुरुविंदर सिंह का स्कूल से सुनियोजित तरीके से हुए अपहरण के बाद तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को क्षेत्रीय लोग मामले का खुलासा न होने पर रोष जताते हुए रेहरिया पुलिस चौकी पहुंचे और लापता छात्र का पता लगाने की बाबत पुलिसिया कार्रवाई बताने का कहा। सूचना पर मोहम्मदी प्रभारी कोतवाल आनंद कुमार शाही भी पहुंच गए, उन्होंने नाराज लोगों को समझाया और मामले का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

17 अगस्त को मूड़ा गालिब स्थित सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र गुरुविंदर सिंह का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने पहले रेकी की थी। मसलन छात्र के घर जाकर उसके पिता को फसल का मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर जानकारी और अभिलेख ले लिए। छात्र को अपहृत करने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य को फोन कर न सिर्फ छुट्टी दिलाई, बल्कि स्कूल से घर जाते समय सफेद बुलेरो से अपहृत कर लिया। छात्र का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा तो बुधवार को भाजपा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह के साथ गांव के सुखविन्दर सिंह, निर्मल सिंह, बलवीर सिंह, शिवमोहन, महेन्द्र सिंह, रामभरोसे वर्मा, लखवीर सिंह, ब्रजेश गुप्ता, मूडा गालिब के  भजन सिंह, दुर्गेश मिश्रा आदि चौकी पर पहुंच गए और छात्र का पता लगाने में की गई कार्रवाई के बाबत जानकारी मांगी। इस पर प्रभारी कोतवाल मोहम्मदी आनंद शाही ने मौके पर पहुंचकर भरोसा दिलाया कि पुलिस लगी है जल्द ही छात्र का पता लगा लिया जाएगा। इस पर गांव वाले लौट गए।
विज्ञापन

नैनीताल गई टीम हुई बैरंग
छात्र की लोकेशन सर्विलांस पर नैनीताल में मिलने के बाद पुलिस टीम रवाना हुई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed