फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Animals caught truck full of meat, arrested two

पशु मांस से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार 

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान। Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Animals caught truck full of meat, arrested two
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फरधान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
विज्ञापन

 बिहार से पशु मांस भरकर मेरठ जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने दबोच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि ट्रक में 80 क्विंटल मांस था, जिसे परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय फरधान भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। 

बुधवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि गोला-लखीमपुर रोड पर एक ट्रक से हल्की सी दुर्गंध आ रही है। उसके अंदर कोई संदिग्ध चीज लदी है। इस पर पुलिस ने रुकंदीपुर चौराहे के पास ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो पशु मांस लदा था। मांस की बाबत पूछतांछ में ट्रक पर बैठे दो युवकों ने गोल-मोल जवाब दिया। इस पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पकड़े गए शाहनवाज और शाने आलम मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने के तहारपुर के रहने वाले हैं। दोनों सगे भाई हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मांस को बिहार से लेकर मेरठ जा रहे थे। ट्रक में करीब 80 क्विंटल मांस भरा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक कब्जे में लिया है। जांच के लिए मांस के सैंपल को पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र कटियार के सुपुर्द पुलिस ने किया है। 
विज्ञापन

 
प्रथम दृष्टया मांस गोवंशीय पशु का प्रतीत हो रहा है। जांच के लिए मांस के सैंपल को फोरेंसिक लैब मथुरा भेजा जाएगा।
सुरेंद्र कटियार, पशुचिकित्सा अधिकारी, फरधान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed